नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं की जांच कर रही सीबीआई की एक टीम ने बृहस्पतिवार को उन तीन परीक्षार्थियों के बयान दर्ज किए, जिन्होंने गुजरात में गोधरा(Godhra) के निकट एक निजी स्कूल में हुई परीक्षा उत्तीर्ण करने में मदद के लिए एक आरोपी को कथित तौर पर पैसे दिए थे।
Godhra में नीट परीक्षार्थियों और स्कूल शिक्षक के बयान दर्ज किए
नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं की जांच कर रही सीबीआई की एक टीम ने बृहस्पतिवार को उन तीन परीक्षार्थियों के बयान दर्ज किए, जिन्होंने गुजरात में गोधरा(Godhra) के निकट एक निजी स्कूल में हुई परीक्षा उत्तीर्ण करने में मदद के लिए एक आरोपी को कथित तौर पर पैसे दिए थे।इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ता तीनों परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के अलावा गोधरा सर्किट हाउस में स्थानीय जय जालाराम स्कूल के मालिक दीक्षित पटेल से भी पूछताछ कर रहे हैं।
सीबीआई ने लिया बयान
टीम ने बुधवार को अपनी जांच के तहत गुजरात(Godhra) के खेड़ा और पंचमहल जिलों में दो निजी स्कूलों का दौरा किया था।केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने सबसे पहले खेड़ा जिले में सेवलिया-बालासिनोर राजमार्ग पर स्थित जय जालाराम इंटरनेशनल स्कूल और बाद में पंचमहल जिले के गोधरा में स्थित जय जालाराम स्कूल का दौरा किया।
गोधरा पुलिस ने आठ मई को तीन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था, जिसमें आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के आरोप लगाए गए हैं। इन लोगों पर 27 परीक्षार्थियों से 10-10 लाख रुपये लेकर नीट-यूजी परीक्षा पास कराने में मदद करने का आरोप है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





