गुजरात के वडोदरा शहर में गोलगप्पे हुए बैन

Summary :

वडोदरा नगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गोलगप्पों के लिए इस्तेमाल हो रही सड़ी हुई खाद्य सामग्री को बड़े पैमाने पर जब्त किया है।

गुजरात के वडोदरा शहर में स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इन दिनों पूरे शहर में गोल गप्पो पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। यह फैसला वडोदरा नगरपालिका ने लिया है जिसके बाद से 4 हजार किलो गोलगप्पे, 3 हजार 500 किलो आलू और काबुली चना और 1200 लीटर गोलगप्पे के पानी को फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक नगरपालिका ने मॉनसून की वजह से यह कदम उठाया है, क्योंकि इस मौसम में खाने-पीने की चीजों से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वडोदरा नगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गोलगप्पों के लिए इस्तेमाल हो रही सड़ी हुई खाद्य सामग्री को बड़े पैमाने पर जब्त किया है।

वडोदरा शहर में गोलगप्पों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है जो मॉनसून खत्म होने तक जारी रहेगी। शहर में गोलगप्पे बनाने और बेचने वालों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के जरिए स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस छापेमारी में तेल, सड़ा हुआ आटा, सड़े हुए आलू-चना जब्त किए जिनका इस्तेमाल गोलगप्पे बनाने और बेचने में किया जा रहा था। वडोदरा के हुजरात पागा, हाथीखाना, तुलसीवाडी, समा, छाणीगाँव, खोडियारनगर, नवायार्ड, वारसीया नरसिंह टेकरी, सुदामा नगर जेसे इलाकों में गोलगप्पे बनाने वाले 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की गई।

Desk Team