पश्चिम बंगाल में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग को पूरी करने को लेकर प्रदर्शन कर रहे सरकारी कर्मचारियों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के सिलसिले में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। दरअसल धर्मतला में विरोध स्थल पर एक पोस्टर चिपका हुआ पाया गया है, जिसमें आंदोलन समाप्त नहीं करने पर प्रदर्शनकारियों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस पोस्टर में हड़ताल को नाटक करार देते हुए लिखा है, इसे बंद करो वरना तुम्हें बम से उड़ा दिया जाएगा।

पुलिस इस मामले में कर रही है जांच
मैदान पुलिस थाने के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा, हमें इस संबंध में शिकायत मिली है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, हम ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। जब तक राज्य सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करती तब तक हम अपना धरना जारी रखेंगे। इस तरह की धमकियां हमारी एकता को मजबूत करेंगी और हमें अपने अधिकारों के लिए लड़ने में मदद करेंगी।
ममता ने कहा, डीए की मांग को नहीं कर सकती पूरी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस सप्ताह के शुरू में विधानसभा में कहा था कि यदि प्रदर्शनकारी उनका ‘सिर कलम’ कर दें तो भी वह डीए में वृद्धि की उनकी मांग को पूरा नहीं कर पायेंगी।



Download Android App
Download iOS App



