करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का सोमवार को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के बाद उन्हें जयपुर के
एसएमएस अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उनके निधन की पुष्टि की।
अंतिम दर्शन के लिए राजपूत सभा भवन जयपुर में उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। जानकारी के मुताबिक लोकेंद्र सिंह कालवी का अंतिम संस्कार नागौर जिले के पास उनके पैतृक गांव कालवी गांव में आज दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा।
ब्रेन स्ट्रोक के चलते अस्पताल में भर्ती थे
कालवी जून 2022 से ब्रेन स्ट्रोक के चलते अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। लेकिन सोमवार देर रात हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया। आपको बता दें उनकी अपनी अलग पहचान थी। वो करीब डेढ़ दशक से समाज के मुद्दों के लेकर काफी मुखर रहते थे। आए दिन उनके भड़काऊ भाषण सुर्खियों में रहते थे। वो करणी सेना के संस्थापक भी थे। करीब 18 साल पहले उन्होंने करणी सेना के गठन की नींव रखी थी। कालवी उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने बॉलीवुड मूवी पद्मावत का विरोध किया था।और फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को धमकी दे दी थी।
लोकेंद्र सिंह कालवी का परिचय
लोकेंद्र सिंह कालवी के बारे में बात करें तो उनका जन्म मध्य राजस्थान के नागौर जिले के कालवी गांव में हुआ था। कालवी की पढ़ाई अजमेर में पूर्व राजपरिवारों के पसंदीदा स्कूल मेयो कॉलेज से हुई थी। उनकी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अच्छी पकड़ थी। इन सब के साथ ही वे बॉस्केटबॉल के अच्छे खिलाड़ी थे। उनके पिता कल्याण सिंह कालवी थे। जो थोड़े-थोड़ वक्त के लिए राज्य और केंद्र में मंत्री रहे हैं। उनके असमय चले जाने के बाद लोकेंद्र की राजनीति में एंट्री हुई थी। लेकिन उन्हें राजनीति में सफलता नहीं मिल पाई जिसे वो पाना चाहते थे।
करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का हार्ट अटैक से निधन
Summary :
करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का सोमवार को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के बाद उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उनके निधन की पुष्टि की।


Download Android App
Download iOS App





