हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी): राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के शरीर रचना विभागाध्यक्ष रेडक्रास सचिव डा. नरेश चौधरी को अपने मूल दायित्यों के साथ सामाजिक सेवा में भी समर्पित भावना से किये गये उत्कृष्ठ कार्यों के लिए विशेष रुप से सम्मानित किया।
राज्यपाल गुरुमीत सिंह ने कहा कि अपने मूल दायित्वों का निर्वहन प्रत्येक व्यक्ति करता है, परन्तु जो व्यकि अपने मूल कार्यों के साथ-साथ, सामाजिक सेवा में भी समर्पित है विशेष रूप से सम्मान की श्रेणी में आता है। डा. नरेश चौधरी इसके अच्छे उदाहरण हैं। इस प्रकार के सम्मानित होने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहन मिलता है। जिससे वह और अधिक सेवा भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित होकर हमेशा अग्रसर रहेगा। साथ ही साथ अन्य स्वयंसेवकों को भी उत्कृष्ठ कार्यों को करने की प्रेरणा मिलेगी।
पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण ने भी डा. नरेश चौधरी के सराहनीय कार्यों को प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं भी विगत वर्षों से डा. नरेश चौधरी द्वारा किये उत्कृष्ठ कार्यो का गवाह हूं। डा. नरेश चौधरी को जिला प्रशासन द्वारा जो भी समय-समय पर दायित्व दिये जाते हैं उन सभी को डा. नरेश चौधरी मनोयोग से करते है और सामाजिक सेवा में हमेशा अग्रणी रहते हैं। डा. नरेश चौधरी को सम्मनित होने पर महन्त दामोदर दास, महन्त कमलदास, महामंडलेश्वर सन्तोषानंद, कुलपति संस्कृत विश्वविद्यालय डा. दिनेश शास्त्री, कुलपति उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय प्रो. सुनील जोशी, जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकार प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बधाई दी।


Download Android App
Download iOS App



