मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि गौमाता के संवर्धन व संरक्षण का निर्णय सरकार ने प्राथमिकता से इसलिए लिया कि गौमाता आस्था व गौरव का प्रतीक हैं और उन्हें सड़कों पर तड़पता हुआ नहीं देख सकते थे।
कमलनाथ ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि कांग्रेस सरकार के लिए गौमाता सियासत नहीं, बल्कि आस्था का विषय है और इसलिए सरकार ने एक हजार गौशालाएँ बनाने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री प्रताप सारंगी की एक हजार गौशालाएँ खोलने के राज्य सरकार के निर्णय की खुले मन से तारीफ़ के लिये उनका आभार। कई प्रमुख संतजन भी सरकार के इस निर्णय की सराहना कर चुके है।

इससे भविष्य में गौमाता के संरक्षण के लिये और कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार गौवंश के संवर्धन व संरक्षण के लिये सदैव प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी।



Download Android App
Download iOS App



