मशहूर अभिनेता और डांस ट्रेनर वीरू कृष्णन का बीते शाम शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। राजा हिंदुस्तानी, अकेले हम अकेले तुम और इश्क जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से सबका दिल जीतने वाले वीरू कृष्णन ने कई नामी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को कथक सिखाया था।

प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, अथिया शेट्टी, लारा दत्ता भूपति जैसी कई अभिनेत्रियों ने ट्वीट कर वीरू कृष्णन के निधन पर शोक व्यक्त किया है ।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्वीट में लिखा : “आपने मुझे तब डांस सिखाया जब मेरे दोनों पैर लेफ्ट थे। डांस के लिए आपका धैर्य और जुनून सराहनीय था। आपको हमेशा याद रखा जाएगा गुरुजी। #panditveerukrishnan “

दुखद खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने ट्विटर पर लिखा, “यह सुनकर बहुत दुखी और स्तब्ध हूं। RIP गुरुजी हमें सिखाने के लिए धन्यवाद – कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मायने में कथक के रूप में प्यार करना आपने ही सिखाया। “

अभिनेता लारा दत्ता भूपति ने भी वीरू के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए ट्विटर पर लिखा: “यह वास्तव में बहुत दुखद खबर है। गुरुजी के परिवार के लिए प्रार्थना और हार्दिक संवेदना। वह सिर्फ ट्रेनर नहीं बल्कि खुद में एक संस्थान थे और अपने छात्रों को उन्होंने बेमिसाल डांस शिक्षा दी। #RIP #panditveerukrishnan ”

टेलीविजन अभिनेता करणवीर बोहरा ने भी प्रियंका के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा: “बिलहूल सही कहा @priyankachopra हम उनके साथ बिताये समय को हमेशा याद रखेंगे।

वर्क फ्रंट की बात की जाये तो प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2019 में भाग लेने जा रही है । फिल्म में प्रियंका के कोस्टार फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ के साथ फिल्म समारोह में 3 सितंबर को शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



