तमिलसाई सुंदरराजन ने तेलंगाना की पहली महिला राज्यपाल के रूप में राजभवन में रविवार को शपथ ली। तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने सुंदरराजन को पद की शपथ दिलाई। 58 वर्षीय सुंदरराजन तमिलनाडु भाजपा प्रमुख और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव रह चुकी हैं।
राष्ट्रपति ने एक सितंबर को उन्हें तेलंगाना की दूसरी राज्यपाल के रूप में नामित किया था। तेलंगाना का गठन दो जून 2014 को हुआ था। इससे पहले ई एस एल नरसिम्हन इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

शपथ ग्रहण समारोह में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल-नामित बंडारू दत्तात्रेय, तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष पी एस रेड्डी, राज्य के मंत्री और अधिकारी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



