गुजरात में शनिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 23,150 नए मामले दर्ज किए गए जो महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में कोविड संक्रमण की दूसरी सर्वाधिक संख्या है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात में अब तक संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10,45,938 हो गई है।
गुजरात में एक दिन में कोरोना सक्रमण की सर्वाधिक 24,485 संख्या दर्ज , 15 कोविड मरीजों की मौत
इसके पहले बृहस्पतिवार को गुजरात में एक दिन में कोरोना सक्रमण की सर्वाधिक 24,485 संख्या दर्ज की गई थी। गुजरात में शनिवार को लगातार चौथे दिन कोविड-19 से मरने वाले मरीजों की संख्या एक दर्जन से अधिक रही। 24 घंटों के दौरान कुल 15 कोविड मरीजों की मौत हुई जिसमें से छह मौतें अहमदाबाद में, सूरत में चार, भावनगर में तीन और एक-एक मौत राजकोट और नवसारी में हुईं। गुजरात में महामारी से मरने वालों की संख्या 10,230 हो चुकी है।
गुजरात में फिलाहल 1,29,875 सक्रिय मामले हैं जिसमें से सर्वाधिक 8,332 इलाजरत मरीज अहमदाबाद में हैं। गुजरात में अब तक लगाए गए कोरोना रोधी टीकों की संख्या 9.62 करोड़ पर पहुंच गई है। राज्य में शनिवार को 1.88 लाख लोगों को टीके लगाए गए। गुजरात के समीपवर्ती केंद्रशासित प्रदेश दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव में 36 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 37 लोग कोरोना से ठीक हुए। इस केंद्रशासित प्रदेश में कुल सक्रिय मामले 150 हैं।


Download Android App
Download iOS App



