Modi सरकार के खिलाफ लोगों के संघर्ष को मजबूत करने पर काम करेगी CPI(M) : येचुरी

Summary :

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए लोगों के संघर्ष को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए लोगों के संघर्ष को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी, क्योंकि मौजूदा केंद्र सरकार में संविधान, लोकतंत्र, सांप्रदायिक सौहार्द और अन्य चीजें खतरे में हैं। 
येचुरी ने माकपा की तेलंगाना इकाई को अपने डिजिटल संबोधन में कहा, ‘‘आने वाले दिनों में देश के संविधान, लोकतंत्र, सांप्रदायिक सौहार्द, सामाजिक न्याय, केंद्र-राज्य संबंधों के लिए इस तरह का खतरा, इन सबका जवाब जनसंघर्षों को मजबूत करना है। हमारे अनुभव ने यह दिखाया है।’’ 
पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में संघर्ष को मजबूत करने पर निर्णय लिया जाएगा
उन्होंने कहा कि केरल में अप्रैल में होने वाले पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में संघर्ष को मजबूत करने पर निर्णय लिया जाएगा, जबकि तेलंगाना इकाई अपनाई जाने वाली रणनीति पर विचार करेगी। 
येचुरी ने कहा कि देश को बचाने के लिए मोदी सरकार को हटाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह लोगों के संघर्ष को मजबूत करने से ही होगा। 

Shera Rajput