कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा कोरोना संक्रमित हुए

Summary :

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को कहा कि वह कोविड-19 संक्रमित हो गये हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को कहा कि वह कोविड-19 संक्रमित हो गये हैं। 
उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं का अपने घर में पृथकवास कर लिया है। 
भूपेंद्र सिंह हुड्डा कोविड-19 संक्रमित 
हरियाणा में विपक्ष के नेता हुड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘ कोविड जैसे कुछ लक्षण महसूस करने के बाद मैंने अपनी जांच करवायी। डॉक्टरों की सलाह पर मैंने घर में अपने आपको को अलग-थलग कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में मेरी संपर्क में आये सभी व्यक्तियों से मैं उपयुक्त एहतियात बरतने एवं अपनी जांच करवाने का अनुरोध करूंगा।’’ 

उल्लेखनीय है कि तीन हफ्ते पहले हुड्डा के बेटे और कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह भी कोविड-19 संक्रमित हुए थे। दोनों पिछले साल भी कोरोना वायरस की चपेट में आये थे। 

Shera Rajput