गुजरात में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले है। बीजेपी को इस बार वहां कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी कड़ी टक्कर दे रही है। इस बीच भरूच में 300 मुसलमानों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। गौर करने वाली बात ये भी है कि इसमें कई कांग्रेस के नेता भी है, जिनका स्वागत बीजेपी विधायक ने किया है।
वही अब कांग्रेस ने भी इसपर प्रतिक्रिया दे दी है। कांग्रेस का कहना है कि जिन लोगों ने बीजेपी ज्वाइन किया है। वो आसपास के इलाकों के रहने वाले है। उनमें से कुछ सरपंच है तो कुछ उपसरपंच हैं। वो काफी पहले से पार्टी को अपना समर्थन दे रहे थे। फिर ऐसा क्या हुआ जो उन लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ले ली। पार्टी ने यह भी कहा कि उसने एक टीम गठित की है, जो पूरे मामले की जांच करेगी।
बीजेपी ने दिया बड़ा बयान
इसी के साथ बीजेपी ज्वाइन करने वाले बांबसुर गांव के सरपंच गुलाम पटेल ने काफी उत्साहित होते हुए कहा कि वो पार्टी में शामिल होकर काफी खुश है। उनसे अब अन्य लोग भी पार्टी में शामिल होने के लिए सम्पर्क कर रहे है, जो काफी अच्छी बात है। पार्टी पूरे दिल से उनका स्वागत करती है।


Download Android App
Download iOS App



