कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पार्टी में खलबली का दौर जारी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक कांग्रेस का ताज पहनने के लिए तैयार वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के भी चुनाव लड़ने की चर्चा है। इस बीच थरूर ने कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की।
थरूर से मुलाकात के बाद मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि हमने कांग्रेस के राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में उनके (शशि थरूर) सभी सवालों का जवाब दिया। हमने उन्हें चुनावी नियम, एजेंटों की संख्या और उनकी भूमिकाओं के बारे में समझाया, चुनाव के लिए फॉर्म कैसे भरें, इस पर चर्चा की।
Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए कल जारी होगी अधिसूचना, मुकाबले के प्रबल आसार
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उन लोगों के लिए अलग से मतदान केंद्र नहीं बनाया जाएंगे, जो इस समय भारत जोड़ो यात्रा के यात्री हैं। लेकिन अगर वह हमें समय से पहले सूचित करते हैं, तो हम चुनाव के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से उनका वोट ले सकते हैं। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होना है। लेकिन इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली में मौजूद नहीं होंगे।
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बयान पर मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि संविधान में उल्लेख किया गया है कि कोई भी व्यक्ति अध्यक्ष पद का चुनाव इस शर्त पर लड़ सकता है कि वह (कांग्रेस) प्रतिनिधि हो। दरअसल, अशोक गहलोत ने कहा कि पार्टी आलाकमान उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगा, उसे वह निभाएंगे।
मधुसूदन मिस्त्री ने कहा, जो लोग (कांग्रेस अध्यक्ष के लिए) चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे 10 प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर प्राप्त कर अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। चुनाव के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होगा और मतगणना 19 अक्टूबर को होगी।


Download Android App
Download iOS App



