Gujarat Assembly Election: सोशल मीडिया पर ‘आप’ सबसे ज्यादा सक्रिय, BJP और कांग्रेस पीछे

Summary :

गुजरात विधानसभा चुनाव की जंग खत्म होने में अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा है।ऐसे में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)और आम आदमी पार्टी(आप)ने फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने वाले मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए ऑनलाइन प्रचार तेज कर दिया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव की जंग खत्म होने में अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) ने फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने वाले मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए ऑनलाइन प्रचार तेज कर दिया है।
विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान
कांग्रेस के मुख्य सोशल मीडिया हैंडल पर चुनाव प्रचार से ज्यादा राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर ध्यान केंद्रित किया गया है। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में एक दिसंबर और दूसरे चरण में पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।
पिछले सप्ताह (21 से 27 नवंबर तक) के तीनों दलों के फेसबुक और ट्विटर खातों के विश्लेषण से पता चलता है कि कांग्रेस राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर ज्यादा सक्रिय है। पार्टी के 75 प्रतिशत से ज्यादा पोस्ट यात्रा को लेकर थे। फेसबुक पेज और ट्विटर पर 20 प्रतिशत से कम पोस्ट गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान से संबंधित थे।
पिछले सप्ताह लगभग बराबरी पर थे
दूसरी ओर, इसी अवधि के दौरान भाजपा के मुख्य फेसबुक पेज और इसके ट्विटर पर 40 प्रतिशत से अधिक पोस्ट गुजरात चुनाव से संबंधित थे।तीनों दल विधानसभा चुनाव से संबंधित पोस्ट करने के मामले में पिछले सप्ताह लगभग बराबरी पर थे। हालांकि शुक्रवार को भाजपा और अन्य दो दलों ने चुनाव के संबंध में सबसे कम पोस्ट किए।आम आदमी पार्टी अपने मुख्य सोशल मीडिया खातों से पोस्ट करने के मामले में भाजपा और कांग्रेस दोनों से आगे रही। पार्टी के मुख्य खातों से किया गया हर दूसरा पोस्ट गुजरात चुनाव से संबंधित था।

Desk Team