भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता अल्पेश ठाकोर ने गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मौजूद भी रहे। बीजेपी ने अल्पेश ठाकोर को गांधीनगर दक्षिण की सीट से उम्मीदवार बनाया है।
अल्पेश ठाकोर ने साल 2017 में कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में राधनपुर निर्वाचन क्षेत्र से अपनी पहली विधायक सीट जीती थी हालांकि 2019 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी में शामिल हो गए थे। उन्होंने इस बार बीजेपी की तरफ से बीजेपी राधनपुर का टिकट मांगा था लेकिन बीजेपी ने उन्हें गांधीनगर दक्षिण से उम्मीदवार बनाया।
गुजरात में कांग्रेस के इतिहास को टक्कर दे पाएंगे बीजेपी के हार्दिक पटेल
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन के सातवें दिन यानी बुधवार तक कई दिग्गजों सहित 719 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए नाम वापसी का और दूसरे चरण के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है।
राज्य के 33 जिलों की कुल 182 विधानसभा सीटों के लिये दो चरणों में चुनाव होगा। राज्य के 89 सीटों पर पहले चरण में एक दिसंबर को तथा शेष की 93 सीटों पर पांच दिसंबर को चुनाव होगा। मतगणना आठ दिसंबर को और मतदान की प्रक्रिया दस दिसंबर को पूरी हो जाएगी।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिया था कांग्रेस से इस्तीफा
गौरतलब है कि 2017 में विधानसभा चुनाव से पूर्व काफी धूमधाम से कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ने वाले अल्पेश ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले गत 10 अप्रैल 2019 को पार्टी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सभी पद छोड़ने का ऐलान कर दिया था। और 18 जुलाई 2019 को बीजेपी का दमन थाम लिया था।


Download Android App
Download iOS App



