कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 46 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की।
पार्टी ने अब तक कुल 89 उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस ने पिछले शुक्रवार को चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।
दूसरी सूची में जिन नेताओं के नाम शामिल हैं, उनमें भुज से अर्जनभाई भूडिया, जूनागढ़ से भीखाभाई जोशी, सूरत पूर्व से असलम साइकिलवाला, सूरत उत्तर से अशोकभाई पटेल और वलसाड से कमलकुमार पटेल उम्मीदवार हैं।
कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में सत्ता से बाहर करने की कोशिश में जुटी है। राज्य में भाजपा दो दशकों से अधिक समय से सत्ता में है।
कुल 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी।


Download Android App
Download iOS App



