1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में गुजरात ATS ने अहमदाबाद से चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Summary :

गुजरात ATS (आतंकवाद निरोधक दस्ते) ने 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में अहमदाबाद से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में गुजरात ATS (आतंकवाद निरोधक दस्ते) ने अहमदाबाद से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुंबई धमाकों के बाद सभी आरोपी विदेश भागने में कामयाब रहे थे। गिरफ्तार किये गए इन आरोपियों में अबु बकर, युसुफ भटका, शोएब बाबा, सैयद कुरैशी शामिल हैं।
जयपुर में आतंकी घटना में भी इन आरोपियों की लिप्तता सामने आई है, एनआईए इस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि मुंबई सीरियल ब्लास्ट में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम वांछित है। गिरफ्तार किए गए चारों आतंकी दाऊद के करीबी बताए जाते हैं।

आजम खान की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में पूरी हुई सुनवाई, सुरक्षित रखा गया फैसला

दाऊद के कहने पर लंबे समय सभी आरोपी मुंबई समेत देश के विभिन्न शहरों में अपराधिक आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। इनके आतंकी संगठनों के साथ संबंधों की भी आशंका है आतंकवाद निरोधक दस्ता इनसे कड़ी पूछताछ कर रहा है तथा इनके अंतरराष्ट्रीय संबंधों व आतंकी संगठनों के साथ उनकी मिलीभगत की जांच व पूछताछ चल रही है।

Desk Team