गुजरात : BJP सांसद ने 2019 के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री की लोकसभा सीट पर ठोका दावा

Summary :

लीलाधर वघेला ने कहा, ”…इस बार मैं बनासकांठा से चुनाव लड़ना चाहता हूं। इसलिए उन्हें वह सीट मेरे लिए छोड़ देनी चाहिए, नहीं तो पार्टी छोड़ दें।” 

अहमदाबाद : गुजरात में भाजपा सांसद लीलाधर वघेला ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि वह अगला आम चुनाव उस सीट से लड़ना चाहते हैं जिससे फिलहाल केंद्रीय मंत्री हरिभाई चौधरी सांसद हैं। वघेला लोकसभा में पाटन संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि चौधरी बनासकांठा से सांसद हैं। बता दें कि हरिभाई चौधरी वर्तमान में राजग सरकार में कोयला एवं खदान राज्य मंत्री हैं।

करीब 80 वर्षीय नेता ने कहा , ”पिछली बार मैं पाटन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीता भी। इस बार मैं बनासकांठा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहता हूं और मैं हरिभाई से अनुरोध करूंगा कि वह मुझे बनासकांठा सीट से चुनाव लड़ने दें।” उन्होंने कहा, ”…इस बार मैं बनासकांठा से चुनाव लड़ना चाहता हूं। इसलिए उन्हें वह सीट मेरे लिए छोड़ देनी चाहिए, नहीं तो पार्टी छोड़ दें।”

Desk Team