गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने मंगलवार को अहमदाबाद शहर में भगवान परशुराम की धातु प्रतिमा का अनावरण किया।
भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले परशुराम की जयंती के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण किया गया।
भाजपा की एक ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अहमदाबाद नगर निगम द्वारा शहर के वडाज इलाके में पंच धातुओं से बनी इस प्रतिमा को स्थापित किया गया है।
बयान में कहा गया है कि राज्य के राजस्व मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी, अहमदाबाद के महापौर किरीट परमार और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति प्रतिमा के अनावरण के समय मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



