मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कांग्रेस को डूबता जहाज बताते हुए दावा किया है कि राज्य उपचुनाव के बाद विपक्षी दल के कई नेता पार्टी छोड़ देंगे। राज्य में तीन नवंबर को आठ सीटों पर उपचुनाव होना है।
वलसाड जिले के कपराडा नगर में बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए रुपाणी ने कहा कि कांग्रेस के आठ विधायकों के इस्तीफे के कारण इन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘देश भर में कांग्रेस को झटका लग रहा है। यह एक डूबता जहाज है। ताबूत में आखिरी कील ठोकने का समय आ गया है।’’
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी के नेतृत्व में जरा भी भरोसा नहीं है। मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठे हैं। पार्टी (कांग्रेस) के कार्यकर्ता वंशवादी नेतृत्व से आजादी का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता अब भी नाखुश हैं और इस उपचनुाव के बाद कई नेता पार्टी छोड़ देंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘विधायकों को एहसास हो चुका है कि कांग्रेस में रहते हुए लोगों के कार्य करना कठिन हैं क्योंकि पार्टी केवल एक परिवार को खुश रखने में भरोसा रखती है। जीतूभाई (चौधरी) अपने निर्वाचन क्षेत्र की बेहतरी के लिए बीजेपी में शामिल हुए।’’ रूपाणी ने कहा कि पूर्व में भी कांग्रेस के कई विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं।
उन्होंने कहा कि 2017 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकरसिंह वाघेला ने 13 अन्य विधायकों के साथ पार्टी छोड़ दी थी । इसके अगले साल छह और विधायकों तथा अब आठ विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जीतू चौधरी कपराडा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। इस साल जून में राज्यसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के आठ विधायकों ने पार्टी छोड़ दी थी, जिसके बाद इन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



