गुजरात के वडोदरा शहर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट को सहायक के रूप में काम करने वाली 24 वर्षीय युवती से कथित तौर पर बलात्कार किए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने किसी को भी घटना के बारे में बताने पर पीड़िता को धमकी भी दी थी।
सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) डी एस चौहान ने बताया कि वडोदरा शहर की अपराध शाखा ने 69 वर्षीय आरोपी को गुरुवार सुबह भावनगर जिले के पालिताना कस्बे में उस जगह से गिरफ्तार किया जहां वह छिपा हुआ था। उन्होंने बताया, “कानून की छात्रा, पीड़िता द्वारा आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद से वह छिपा हुआ था। एक सूचना के आधार पर, हमने आरोपी को पालिताना से गिरफ्तार किया और उसे वडोदरा ले आए।”
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के दोस्त को जूनागढ़ से एक सप्ताह पहले पकड़ा था और उसकी तीन दिन की रिमांड समाप्त होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। 19 सितंबर को गोत्री थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसके नियोक्ता ने कुछ सरकारी काम पर बात करने के बहाने वडोदरा में एक जगह पर उसके सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया और उसके साथ बलात्कार किया।
पीड़िता ने दावा किया कि आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को कुछ भी बताने के खिलाफ चेतावनी दी थी। अधिकारी ने बताया कि आरोप के मुताबिक कुछ दिनों बाद आरोपी का 60 वर्षीय दोस्त पीड़िता के किराए के मकान में आया और उसके साथ जबरदस्ती की।


Download Android App
Download iOS App



