Gujarat Election 2022: कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर कसा तंज, BJP ने किया पलटवार

Summary :

आज चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य में दो चरणों में चुनाव होने वाला है। एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

आज चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य में दो चरणों में चुनाव होने वाला है। एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। इस बीच  कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा- भारत निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संस्थान है। ये निष्पक्ष चुनाव कराता है।
बीजेपी ने कांग्रेस पर किया पलटवार 
वही, कांग्रेस के इस ट्वीट के बाद बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को हार का डर सता रहा है, इसलिए वो ऐसा कर रही है। इसके साथ ही बीजेपी ने अपनी जीत का दावा किया है। चुनाव आयोग के प्रेस कांफ्रेंस से पहले बीजेपी ने गांधीनगर में अपनी कोर कमिटी की बैठक की थी, जिसमें अमित शाह शामिल हुए थे। 
आप ने बुलाई बैठक 
इसी के साथ आप भी आज बड़ी बैठक करने वाली है। कहा जा रहा कि इस बैठक के बाद आप द्वारा सीएम उम्मीदवार के नाम की घोषणा हो सकती है।पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनकी पार्टी गुजरात के लिए सीएम चेहरे का ऐलान 4 नवंबर को करेगी। उन्होंने इसके लिए जनता की राय मांगी है। उन्होंने इसके लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है, जहां से जनता उन्हें एसएमएस, व्हाट्सएप, वॉइस मेल और ईमेल के जरिए अपने सुझाव दे सकती है। आप पार्टी द्वारा चुनाव के लिए कमर कस ली गई है। 
आप कर रही जीत का दावा 
 इस बार चुनाव काफी दिलचस्प होते जा रहा है। क्योंकि बीजेपी गुजरात में 27 सालों से सत्ता में बैठी है, जबकि इस बार आम आदमी पार्टी उसे कड़ी टक्कर दे रही है। कांग्रेस ने भी जीत का दावा कर दिया है। 

Desk Team