उत्तर प्रदेश शामली के रहने वाले ढाई फीट के अजीम अंसारी की शादी रचाने की ख्वाहिश पूरी हो गई है। अजीम अंसारी का बुधवार को हापुड़ की रहने वाली 3 फीट की बुशरा से धूम-धाम के साथ निकाह हुआ। अजीम अपनी शादी की ख्वाहिश को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आये थे।
अजीम और बुशरा की शादी में करीबी रिश्तेदार और आस-पास के लोग मौजूद रहे। ढाई फीट के आजमी को दूल्हे के रूप में देखने के लिए इलाके में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस अनोखी शादी के फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। हाल ही में आजमी के लिए दुल्हन की तलाश हापुड़ में जाकर पूरी हुई थी।

दुल्हन की खोज के लिए PM से लेकर सलमान तक लगाई गुहार
अपनी शादी के लिए आजमी पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और इलाके के एसएचओ तक से गुहार लगा चुके थे। इसका वीडियो सामने आने के बाद अजीम अंसारी सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो गए थे। और उनके लिए देशभर से रिश्तों की लाइन लग गई थी।
पिता की गोद में घर से बारात लेकर निकले अजीम के कहते पर निकाह की खुशी साफ़ दिखाई दे रही थी। इस दौरान अजीम ने परिवार और आस-पास के लोगों से कहा कि आज मैं अपनी बेगम को लेने जा रहा हूं, अल्लाह ने मेरी सुन ली है। शेरवानी पहनकर वो झूमते हुए कार में बैठे।

पलभर के लिए भी बेगम से नजरें नहीं हटा पाए अजीम
अजीम और बुशरा के निकाह की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में अजीम की नजरें अपनी बेगम से पलभर के लिए भी नहीं हट रही हैं। अजीम ने क्रीम कलर की शेरवानी और साफा पहना हुआ था। वहीं, बुशरा लाल रंग के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही थीं।


Download Android App
Download iOS App



