गुजरात में 182 सदस्यीय विधानसभा चुनावों के लिए पांच नवंबर को शुरू हुई प्रक्रिया में अब तक कुल 324 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक दिसंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए 316 उम्मीदवारों ने जबकि पांच दिसंबर के दूसरे चरण के लिए आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।मतगणना आठ दिसंबर को होगी।
चुनाव अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, अब तक आम आदमी पार्टी (AAP) के 70 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से 52, कांग्रेस से 48, बहुजन समाज पार्टी (BSP) के 21 तथा भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) से नौ उम्मीदवारों समेत कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।इसके अनुसार, ‘आप’ उम्मीदवारों ने सूरत जिले की 14 सीटों के अलावा राजकोट में 12 और कच्छ में आठ सीटों के लिए नामांकन दाखिल किया है।


Download Android App
Download iOS App



