दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और उत्तरी भारत के कुछ राज्यों में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए।भूकंप का झटका 5.4 तीव्रता का था और इसका केंद्र नेपाल में था जो उत्तराखंड में जोशमठ से 212 किलोमीटर दूर है।भूकंप का झटका शाम सात बजकर 57 मिनट पर महसूस किया गया।
इससे तीन दिन पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिसका केंद्र नेपाल में था। पड़ोसी देश में इस भूकंप की वजह से छह लोगों की मौत हो गई थी।नेपाल में एक सप्ताह में तीसरी बार भूकंप आया है।भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की जानकारी फौरन नहीं मिल सकी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



