गुजरात में चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है राजनीतिक पार्टीयां भी चुनाव प्रचार करना शुरु कर चुकी हैं नेताओं ने भी आरोप लगाना शुरु कर दिया है। गुजरात चुनाव में इस बार आप पार्टी अपनी किस्मत आजमाने चली है। आप पार्टी नई पार्टी है तो जाहिर सी बात है उसके पास अनुभव कम है जिसकी वजह से उसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस में एकता न होने की वजह से नेता कब क्या कह दें हाईकमान को भी पता नहीं रहता। कई बार हाईकमान भी अटपटे बयान दे देते है। इसी तरह अब कांग्रेस नेता अपमी पार्टी के लिए वोट मांगने की की बजाए बीजेपी को वोट देने की बात कह रहे है। नेता जी का कहना है कि बीजेपी को वोट दे देना लेकिन आप पार्टी को वोट मत देना । उनका ये बयान खुब वायरल हो रहा है ।
क्या है पूरा मामला
दरअसल हुआ कुछ यूं कि कांग्रेस के नेता धरोजी से विधायक ललित वसोसा कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे थे इस दौरान वो बीजेपी को वोट देने की बात कहने लगे उन्होंने कहा की आप पार्टी को वोट मत देना बीजेपी को वोट देना नेता जी का ये बयान खुब वायरल हो रहा है । इस बयान से कांग्रेस पार्टी की खुब किरकिरी हो रही है इसके बाद नेता वासोवा ने बचाव करते हुए कहा कि तंज कसते हुए उन्होंने बयान दिया है।
आप पार्टी के संयोजक ने लगाया आरोप
वीडियो वायरल होने के बाद आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा बीजोपी आप पार्टी को हराने के लिए इस तरह की बयानबाजी करवा रही है ताकि वोट को बांटा जा सके ।
गुजरात चुनाव : कांग्रेस नेता ललित वसोसा ने अपनी जनसभा में BJP के लिए मांगे वोट
Summary :
आप पार्टी नई पार्टी है तो जाहिर सी बात है उसके पास अनुभव कम है जिसकी वजह से उसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस में एकता न होने की वजह से नेता कब क्या कह दें हाईकमान को भी पता नहीं रहता। कई बार हाईकमान भी अटपटे बयान दे देते है। इसी तरह अब कांग्रेस नेता अपमी पार्टी के लिए वोट मांगने की की बजाए बीजेपी को वोट देने की बात कह रहे है। नेता जी का कहना है कि बीजेपी को वोट दे देना लेकिन आप पार्टी को वोट मत देना । उनका ये बयान खुब वायरल हो रहा है ।


Download Android App
Download iOS App



