गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। बीजेपी से लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी प्रचार प्रसार करने में जुट चुकी है। तमाम पार्टी के नेता अपने दल के लिए जनता से वोटों की मांग कर रहे है। इस बीच कांग्रेस नेता ललित वासोया का बयान काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पार्टी के बजाय बीजेपी के लिए वोट की अपील करते हुए नजर आ रहे है। यहां तक की ‘आप’ से बचने की सलाह देते हुए कांग्रेस नेता ने यह तक कह दिया कि चाहें तो बीजेपी को ही वोट दे दें।
जानिए कांग्रेस नेता ने क्या कहा
वही, कांग्रेस नेता के इस बयान की काफी फजीहत हो रही है। सोशल मीडिया पर अच्छा खास मजाक बन गया है। जिसके बाद उन्होंने माफ़ी मांगते हुए सफाई पेश की है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें देखा जा सकता कि नेता कह रहे कि गुजरात में आप पार्टी कांग्रेस का वोट काटने आई है। मैं आपको मंच से कहता हूं, भाजपा को वोट दे देना, लेकिन आम आदमी पार्टी को नहीं।”
दिल्ली सीएम ने कांग्रेस पर बोला हमला
बता दें, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस नेता के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ”ये देखिए। कांग्रेस का सीनियर नेता खुलकर स्टेज से कह रहा है कि आम आदमी पार्टी को वोट मत देना, बीजेपी को वोट दे देना। क्या अब भी कोई शंका रह गई कि ये दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं? दोनों केवल ‘आप’ के खिलाफ हैं।”


Download Android App
Download iOS App



