सीबीएसई और सीआईएससीई के बाद अब गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने भी 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला कर लिया है। इससे पहले राज्य सरकार ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 01 जुलाई 2021 से आयोजित कराए जाने के निर्णय किया था।
राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़स्मा ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में आज हुए इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं के आयोजन के बारे में बाद में कोई निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर पर रोक के लिए सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ने अपनी 12वीं की परीक्षाएंभी कल रद्द कर दी थीं।
CBSE की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द, PM मोदी बोले- छात्रों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण
गत 25 मई को कक्षा बारहवीं की गुजरात बोर्ड की परीक्षाओं के आयोजन की घोषणा की गई थी। कल इसके कार्यक्रम की भी घोषणा कर दी गई थी। राज्य में 12वीं विज्ञान संकाय के करीब 140000 और सामान्य संकाय के 543000 विद्यार्थियों सहित कुल 683000 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले थे।


Download Android App
Download iOS App



