गुजरात में बहुत तेज़ बारिश हुई है। इसकी वजह से भरूच जिले में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश कि नर्मदा पुल, को बंद करना पड़ा। जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा यात्रियों को भरूच और अंकलेश्वर के बीच यात्रा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 48 का उपयोग करने की सलाह दी गई है। गुजरात में भारी बारिश जारी रहने के कारण भरूच जिले में स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई है। इससे नर्मदा पुल सहित कई सड़कें बंद हो गई हैं और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ)द्वारा बचाव अभियान चलाकर 105 लोगों को बचाने में मदद मिली है। जिला प्रशासन ने सोमवार को भीषण जलभराव के कारण नर्मदा नदी पर बने नर्मदा पुल को बंद करने की घोषणा की।
रोड को बंद घोषित कर दिया गया
अंकलेश्वर में, अतिरिक्त सड़कों को बंद करने की घोषणा की गई है, इससे स्थानीय यात्रा प्रभावित हो रही है। अमृतपुरा पहुंच मार्ग, जूना छपरा – जूना कासिया एनएच रोड, अंकलेश्वर दूधिया मंदिर से पुराने एनएच रोड को बंद करना पड़ा है। इसके अलावा, तीन अन्य सड़कों उमल्ला – आशा – पनेथा रोड, भरूच – शुक्लतीर्थ – ज़ानोर रोड और टोथिदरा – तरसाली रोड को बंद घोषित कर दिया गया है।
स्थिति गंभीर बनी हुई है
एनडीआरएफ बचाव प्रयासों के तहत भरूच जिले के निचले इलाकों, विशेष रूप से निकोरा गांव में फंसे 105 लोगों को बचाया जा सका है। इस बीच, नर्मदा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद कई गांवों में बाढ़ की रिपोर्ट के कारण नर्मदा जिले में प्रशासन ने 18 सितंबर को स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है। स्थिति गंभीर बनी हुई है क्योंकि उकाई, दमनगंगा, कडाना और भादर सहित दस प्रमुख बांध अपने लबालब स्तर के करीब हैं।


Download Android App
Download iOS App



