गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम ने पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा और राजकोट में रात नौ बजे से सुबह छह बजे के बीच 1,700 से अधिक बस सेवाओं को रद्द कर दिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
निगम के सचिव केडी देसाई ने कहा कि 1,754 सेवाओं को रद्द कर दिया गया है क्योंकि ये बसें इन शहरों में डिपो से रात नौ बजे से सुबह छह बजे के दौरान रवाना होती हैं।
उन्होंने बताया कि रद्द की गई बस सेवाओं में अहमदाबाद से 450, राजकोट से 378, वडोदरा से 531 और सूरत से 395 शामिल हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि यात्रियों को राहत देने के लिए दिन के दौरान अधिक बसों को लगाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



