Gujarat Rain Alert: गुजरात में कहर बरपाएगी बारिश! अगले दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट

Summary :

Gujarat Rain Alert: गुजरात में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के उत्तर और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस अलर्ट में बनासकांठा, साबरकांठा, मेहसाणा, पाटन और कच्छ सहित सौराष्ट्र के कुछ हिस्से शामिल हैं। यहां आने वाले समय में मौसम बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। Gujarat Rain Alert: अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर, खेड़ा और मेहसाणा जिलों में भी तेज बारिश…

Gujarat Rain Alert: गुजरात में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के उत्तर और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस अलर्ट में बनासकांठा, साबरकांठा, मेहसाणा, पाटन और कच्छ सहित सौराष्ट्र के कुछ हिस्से शामिल हैं। यहां आने वाले समय में मौसम बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Gujarat Rain Alert: अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना

अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर, खेड़ा और मेहसाणा जिलों में भी तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, दक्षिण गुजरात के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

Gujarat News: मौसम के बदलते हालात का कारण

मौसम विभाग के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, और बंगाल की खाड़ी से लेकर उत्तर भारत तक मानसून की ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी और म्यांमार के पास समुद्र में ऊपरी हवा का चक्रवात भी सक्रिय है, जो बारिश की गतिविधियों को और बढ़ा सकता है।

Gujarat Rain Alert
Gujarat Rain Alert

Rain Alert: तीसरे दिन से कुछ राहत संभव

मौसम विभाग ने कहा है कि पहले दो दिन बारिश तेज़ होगी, लेकिन तीसरे दिन से बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आ सकती है। फिर भी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर निचले इलाकों में जलभराव की संभावना को देखते हुए। मौसम वैज्ञानिक अभिमन्यु चौहान ने जानकारी दी कि अब तक गुजरात में 23% अधिक बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से कहीं ज्यादा है। इसी कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है ताकि कोई दुर्घटना न हो।

Gujarat Rain Alert
Gujarat Rain Alert

7 सितंबर को भी भारी बारिश का अनुमान था

इससे पहले भी मौसम विभाग ने 7 सितंबर को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी थी। बनासकांठा, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, नर्मदा, भरूच, नवसारी, वलसाड, तापी, डांग और सौराष्ट्र के जिलों जैसे राजकोट, जामनगर, जूनागढ़, भावनगर, कच्छ और द्वारका में भी तेज बारिश का अनुमान जताया गया था।

Gujarat Rain Alert
Gujarat Rain Alert

नागरिकों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अगले दो दिन सावधानी बरतें। बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें, और मौसम की ताज़ा जानकारी पर नज़र रखें। प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें: एक बार फिर डर से सहमी मुंबई! इस अस्पताल और एयरपोर्ट को आया बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।