वडोदरा : शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर हमले और एक सिख युवक की हत्या के विरोध में प्रधानमंत्री इमरान खान का सोमवार को पुतला जलाया।
शिवसेना की स्थानीय इकाई के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, हालांकि उन्हें दो घंटे के बाद रिहा कर दिया गया।
पार्टी के प्रवक्ता तेजस ब्रह्मभट्ट ने बताया कि कार्यकर्ता पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर हमले और एक सिख युवक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



