Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Gwalior में BJP विधायक का बेटा गिरफ्तार, Scorpio से कुचलने की कोशिश में मुकदमा दर्ज

Summary :

मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में पुलिस ने हत्या की कोशिश के एक मामले में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे को हिरासत में लिया है।बता दें इस घटना की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हत्या की कोशिश में BJP विधायक के बेटे को हिरासत में लिया स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश में मुकदमा दर्ज पुलिस अधिकारी ने इस घटना की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी…

मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में पुलिस ने हत्या की कोशिश के एक मामले में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे को हिरासत में लिया है।बता दें इस घटना की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

  • हत्या की कोशिश में BJP विधायक के बेटे को हिरासत में लिया
  • स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश में मुकदमा दर्ज

पुलिस अधिकारी ने इस घटना की जानकारी

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने 31 दिसंबर की रात कथित तौर पर अपनी एसयूवी कार से एक व्यक्ति को कुचलने की कोशिश की थी, जब वह अपने बच्चों के साथ अपने घर के बाहर खड़ा था।

 शिकायतकर्ता रवींद्र यादव के बेटे को चोटें आई

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता रवींद्र यादव ने कहा कि जब वह अपने बच्चों के साथ अपने घर के बाहर खड़ा था तभी आरोपी दिनेश लोधी ने उस पर तेज रफ्तार एसयूवी कार चढ़ाने की कोशिश की। यह पूछे जाने पर कि क्या विधायक के बेटे के संबंध में कोई मामला दर्ज किया गया है, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ”शिकायतकर्ता ने कहा कि (दिनेश) लोधी उसे मारना चाहता था, लेकिन उसने तुरंत अपने घर के अंदर जाकर खुद को बचा लिया। आरोपी ने इस वाहन के साथ घर के गेट से घुसने की भी कोशिश की। शिकायतकर्ता रवींद्र यादव के बेटे को चोटें आई हैं।”

पुलिस ने एसयूवी कार को जब्त कर लिया

उन्होंने बताया कि एसयूवी कार को जब्त कर लिया गया है और आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि 307 (हत्या के प्रयास के लिए सजा) समेत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।विधायक प्रीतम लोधी से उनकी प्रतिक्रिया के लिए संपर्क नहीं किया जा सका क्योंकि उनका मोबाइल फोन बंद था।जलालपुर क्षेत्र के रहने वाले प्रीतम लोधी हाल में भाजपा के टिकट पर शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner