करोड़ो की कार छोड़ बिज़नेस मैन Niranjan Hiranandani ने किया लोकल ट्रेन से सफर, साझा किया वीडियो

Summary :

भारत के सपनों की नगरी मुंबई अपनी कई खासियतों के लिए मशहूर है। हालांकि इन सब खासियत के बाद भी इस शहर का ट्रैफिक लोगों को परेशान करके रख देता है। अब इसी ट्रैफिक से अरबपति और बिजनेसमैन निरंजन हीरानंदानी भी नहीं बचे और आखिर उन्हें मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन का सहारा लेकर अपने ऑफिस जाना पड़ा। समय बचाने के लिए ली ट्रेन सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हीरानंदानी समूह के 73 वर्षीय सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक ने खुद के ऑफिशियल अकाउंट (n_hiranandani) से अपनी ट्रेन में ट्रैवल करते हुए का वीडियो शेयर किया है।…

Niranjan Hiranandani Local Train Video

भारत के सपनों की नगरी मुंबई अपनी कई खासियतों के लिए मशहूर है। हालांकि इन सब खासियत के बाद भी इस शहर का ट्रैफिक लोगों को परेशान करके रख देता है। अब इसी ट्रैफिक से अरबपति और बिजनेसमैन निरंजन हीरानंदानी भी नहीं बचे और आखिर उन्हें मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन का सहारा लेकर अपने ऑफिस जाना पड़ा।

Niranjan Hiranandani Local Train Video

समय बचाने के लिए ली ट्रेन

सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हीरानंदानी समूह के 73 वर्षीय सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक ने खुद के ऑफिशियल अकाउंट (n_hiranandani) से अपनी ट्रेन में ट्रैवल करते हुए का वीडियो शेयर किया है। बताया जा रहा है कि ऐसा उन्होंने समय बचाने के लिए किया, ताकि वे वक्त पर ऑफिस पहुंच जाए। मालूम हो, उन्होंने इसके लिए मुंबई से उल्हासनगर जाने के लिए लोकल ट्रेन का इस्तेमाल किया।

Niranjan Hiranandani Local Train Video

यूजर्स जमकर कर रहे वीडियो शेयर

बता दें, वीडियो शेयर कर अरबपति निरंजन हीरानंदानी ने लिखा, ‘मुंबई से उल्हासनगर तक की यात्रा बहुत आनंददायक रही है। समय की बचत करने और शहरी ट्रैफिक से बचने के लिए लोकल ट्रेन में सफर किया। #mumbaitrains’ इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके है और जमकर इसे शेयर कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Niranjan Hiranandani (@n_hiranandani)

बता दें, ये वीडियो बिजनेसमैन निरंजन हीरानंदानी ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया है।

वहीं, वीडियो देख यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, कल से एसी कोच में जाना पड़ेगा। वहीं अन्य ने लिखा, जब आप जानते है कि आप रोड़ से कभी समय पर नहीं पहुंच पाएंगे तो लोकल ट्रेन काम आती है। इतना ही नहीं अरबपति की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी ने भी पोस्ट पर कमेंट किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid