बेटी की शादी के लिए दुल्हन की तरह सजा आमिर खान और रीना दत्ता का घर, कल से शुरू होंगे फंक्शन

Summary :

आमिर खान की बेटी इरा खान की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इरा खान और नुपुर शिखारे की शादी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इरा अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों की शादी 3 जनवरी, 2024 को हो जाएगी। पिछले साल नवंबर में आमिर खान की बेटी इरा खान की फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे से सगाई हुई थी। इरा खान-नुपुर शिखरे की जल्द होने वाली शादी का जश्न शुरू हो चुका है। बेटी इरा के शादी के बंधन में बंधने से पहले आमिर खान और रीना दत्ता…

आमिर खान की बेटी इरा खान की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इरा खान और नुपुर शिखारे की शादी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इरा अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों की शादी 3 जनवरी, 2024 को हो जाएगी। पिछले साल नवंबर में आमिर खान की बेटी इरा खान की फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे से सगाई हुई थी। इरा खान-नुपुर शिखरे की जल्द होने वाली शादी का जश्न शुरू हो चुका है। बेटी इरा के शादी के बंधन में बंधने से पहले आमिर खान और रीना दत्ता के मुंबई स्थित घर को खूबसूरती से सजाया दिया गया है।

  • आमिर खान की बेटी इरा खान की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं
  • इरा खान और नुपुर शिखारे की शादी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इरा अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं
  • बेटी इरा के शादी के बंधन में बंधने से पहले आमिर खान और रीना दत्ता के मुंबई स्थित घर को खूबसूरती से सजाया दिया गया

जगमगा उठा आमिर खान का घर

आमिर खान ने हाल ही में इसका खुलासा किया था। इरा और नुपुर ने लॉकडाउन के दौरान डेटिंग शुरू की थी। नुपुर ने एक स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान इरा को प्रपोज किया था और इरा ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। दोनों महाराष्ट्रीयन स्टाइल में शादी करने वाले हैं। दुल्हन इरा खान के पिता आमिर खान ने अपने मुंबई घर को रोशनी से सजाया हुआ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे दो मंजिल घर को रोशनी से सजाया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इरा खान-नुपुर शिखरे की शादी

बता दें कि आमिर खान की बेटी इरा खान 3 जनवरी 2024 को अपने बॉयफ्रेंड और फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखारे के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आमिर की लाडली ने बताया कि उन्होंने अपनी वेडिंग डेट इसलिए 3 जनवरी को चुना, क्योंकि वो इसी तारीख को नुपुर के साथ डेट पर गई थीं।

आमिर खान का वर्कफ्रंट

साल 1988 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले आमिर खान को फिल्म इंडस्ट्री में करीब 34 साल का वक्त गुजर चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान को आखिरी बार फिल्म ‘लाल सिंह चड्डा’ में सिल्वर स्क्रीन पर देखा गया था। इस फिल्म में करीना कपूर और आमिर को लीड रोल में देखा गया था। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जल्द ही ‘चैंपियन’ नाम की फिल्म को आमिर प्रोड्यूस करने जा रहे हैं।

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।