Gyaneshwar Baba Arrest: महाराष्ट्र के बदुर गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में, जिले में महिलाओं के शोषण के आरोप में अशोक खरात को गिरफ्तार किया गया था। इसी बीच, पुलिस ने अब ‘तलवार बाबा’ ज्ञानेश्वर कराडे को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद को दैवीय शक्तियों वाला बताकर चार सालों से गांव में दरबार चला रहा था। वह हाथ में नंगी तलवार लेकर महिलाओं और बच्चों के बीच डर फैलाता था और लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों, पारिवारिक कलह और बुरी शक्तियों से मुक्ति का झांसा देता था।
Maharashtra Crime News: लोगों का शोषण
ज्ञानेश्वर सिर्फ डर ही नहीं फैलाता था, बल्कि नींबू और अन्य तांत्रिक टोटकों के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाता था। वह समाधान के नाम पर मोटी रकम और कीमती सामान ऐंठता था। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की।
Gyaneshwar Baba Arrest: पुलिस की कार्रवाई
छापेमारी में तंत्र-मंत्र से जुड़ी सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ उसके सहयोगी शिवकांत मेलारे और नबाजी वाघेकर को भी हिरासत में लिया। इनके खिलाफ महाराष्ट्र जादूटोना विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें – जयपुर का ‘Pink Elephant’ विवाद, फोटोशूट के बाद हथिनी की मौत पर सोशल मीडिया में मचा बवाल
























