67.2 करोड़ में साइरस पूनावाला ने खरीदी राजा रवि वर्मा की ‘यशोदा और कृष्ण’ पेंटिंग, बनी अब तक की सबसे महंगी पेंटिंग

Summary :

Cyrus Poonawalla buys Ravi Varma Painting : सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक साइरस पूनावाला ने मशहूर चित्रकार राजा रवि वर्मा की प्रसिद्ध पेंटिंग ‘यशोदा और कृष्ण’ को 67.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस पेंटिंग की बिक्री सैफ्रनआर्ट की नीलामी में लगभग 8 मिलियन डॉलर में हुई। इस कीमत के साथ ही यह पेंटिंग मॉडर्न इंडियन आर्ट की अब तक की सबसे महंगी पेंटिंग बन गई है। पूनावाला द्वारा चुकाई गई यह रकम इंडियन आर्ट मार्केट में एक नया रिकॉर्ड मानी जा रही है। M.F. Husain Record Broken: एम.एफ. हुसैन की पेंटिंग का रिकॉर्ड टूटा इस नीलामी ने मशहूर…

Cyrus Poonawalla buys Ravi Varma Painting : सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक साइरस पूनावाला ने मशहूर चित्रकार राजा रवि वर्मा की प्रसिद्ध पेंटिंग ‘यशोदा और कृष्ण’ को 67.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस पेंटिंग की बिक्री सैफ्रनआर्ट की नीलामी में लगभग 8 मिलियन डॉलर में हुई।

इस कीमत के साथ ही यह पेंटिंग मॉडर्न इंडियन आर्ट की अब तक की सबसे महंगी पेंटिंग बन गई है। पूनावाला द्वारा चुकाई गई यह रकम इंडियन आर्ट मार्केट में एक नया रिकॉर्ड मानी जा रही है।

M.F. Husain Record Broken: एम.एफ. हुसैन की पेंटिंग का रिकॉर्ड टूटा

M.F. Husain Record Broken
M.F. Husain Record Broken (Source: Social Media)

इस नीलामी ने मशहूर कलाकार एम.एफ. हुसैन की पेंटिंग ग्राम यात्रा’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। यह पेंटिंग पिछले साल दिल्ली की कला संग्राहक किरण नाडर ने 18 करोड़ रुपये से अधिक कीमत में खरीदी थी। बता दें, किरण नादर एक प्रमुख भारतीय कला संग्राहक, फ़िलॉथ्रोपिस्ट और किरण नादर म्यूजियम ऑफ आर्ट की फाउन्डर हैं।

पूनावाला ने इस ऐतिहासिक खरीद को अपने लिए सौभाग्य और एक बड़ी जिम्मेदारी बताया है।

Cyrus Poonawalla Buys Ravi Varma Painting: आम लोगों तक पहुंचाई देवी-देवताओं की छवियां

Cyrus Poonawalla Buys Ravi Varma Painting
Cyrus Poonawalla Buys Ravi Varma Painting

पूनावाला ने कहा कि यह पेंटिंग भारत की सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है और इसे समय-समय पर आम लोगों के लिए भी प्रदर्शित किया जाना चाहिए।

1848 में त्रावणकोर रियासत के एक प्रतिष्ठित परिवार में जन्मे राजा रवि वर्मा भारतीय कला इतिहास के सबसे प्रभावशाली चित्रकारों में गिने जाते हैं। वे यूरोपीय चित्रकला तकनीक और भारतीय विषयों के अनोखे संयोजन के लिए प्रसिद्ध थे।

उन्होंने वर्ष 1894 में एक लिथोग्राफिक प्रेस की स्थापना की, ताकि अपनी पेंटिंग्स की सस्ती प्रतियां बड़े पैमाने पर तैयार की जा सकें। इस पहल के जरिए पहली बार हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें बड़े पैमाने पर आम भारतीय घरों तक पहुंचीं।

मातृत्व प्रेम को दर्शाती है पेंटिंग

रवि वर्मा द्वारा बनाई गई देवी-देवताओं की छवियां भारतीय समाज में इतनी फेमस हुईं कि आज भी करोड़ों लोग अपने देवी-देवताओं की कल्पना उन्हीं चित्रों के आधार पर करते हैं। नीलामी से पहले इस पेंटिंग की अनुमानित कीमत 80 से 120 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई थी।

यह पेंटिंग 1890 के दशक की है, जब राजा रवि वर्मा अपनी कला के शिखर पर थे। इसमें माता यशोदा और बाल कृष्ण के पौराणिक पात्रों के माध्यम से मातृत्व के स्नेह और भावनात्मक जुड़ाव को बेहद संवेदनशील ढंग से दर्शाया गया है।

‘यशोदा और कृष्ण’ को भारतीय पौराणिक विषयों पर बनी सबसे प्रभावशाली कलाकृतियों में से एक माना जाता है।

यह भी पढ़ें – AI का वर्चस्व, तीसरा विश्वयुद्ध, धरती पर एलियन, आर्थिक उथलपुथल ! कौन हैं बाबा वेन्गा, जिनकी 2026 पर भविष्यवाणी दुनिया को डरा रहीं

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।