असम में हैंगिंग ब्रिज टूटा, नदी में गिरे पुल पर सवार 30 छात्र

Summary :

असम में एक पुल टूटने की खबर है, जिसमें 30 छात्र घायल हो गए. असम के करीमगंज जिले में इस हैंगिंग ब्रिज के टूटने से बड़ा हादसा हो सकता था

असम में एक पुल टूटने की खबर है, जिसमें 30 छात्र घायल हो गए. असम के करीमगंज जिले में इस हैंगिंग ब्रिज के टूटने से बड़ा हादसा हो सकता था।  सोमवार को जिस वक्त हैंगिंग ब्रिज टूटा तब ये सभी छात्र स्कूल से घर लौट रहे थे।  हादसा करीमगंज के राताबारी विधानसभा में पड़ने वाले चेरागिक इलाके में हुआ। 
हैंगिंग ब्रिज जब टूटा, उस समय छात्र स्कूल से घर लौट रहे थे।  असम में सिंगला नदी पर बना ये हैंगिंग ब्रिज चेरागी इलाके को गांव से जोड़ने वाले एक मात्र पुल है।  पिछले कई वर्षों से छात्र और वहां के स्थानीय लोग अन्य जगहों तक पहुंचने के लिए इस पुल का इस्तेमाल करते हैं। 
सोमवार को जब चेरागी विद्यापीठ हाई स्कूल के छात्रों ने इस पुल के सहारे सिंगला नदी पार करने की कोशिश की, तो हैंगिंग ब्रिज अचानक टूट गया. इससे पुल पर सवार छात्र नदी में गिर गए।  हालांकि, मौके पर पहुंचे आस-पड़ोस के लोगों ने समय रहते छात्रों को नदी से बाहर निकाला।  इस घटना में करीब 30 छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल पहले ही इस हैंगिंग ब्रिज का निर्माण किया गया था। 

Desk Team