डॉन पिता के नाम से कांपता था मुंबई! आज बेटी मांग रही इंसाफ की भीख, कौन हैं हसीन मस्तान जिन्होंने PM मोदी से लगाई न्याय की गुहार?

Summary :

Haseen Mastan Mirza Statement: मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन रहे हाजी मस्तान मिर्जा की बेटी हसीन मस्तान मिर्जा इन दिनों चर्चा में हैं। हसीन ने अपने जीवन में हुए गंभीर अन्याय को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि वर्षों से वे कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई ठोस राहत नहीं मिली है। Haseen Mastan Mirza Statement: बचपन में जबरन शादी का आरोप हसीन मस्तान का दावा है कि साल 1996 में, जब उनकी उम्र सिर्फ 12 साल थी, तब उनकी उम्र…

Haseen Mastan Mirza Statement: मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन रहे हाजी मस्तान मिर्जा की बेटी हसीन मस्तान मिर्जा इन दिनों चर्चा में हैं। हसीन ने अपने जीवन में हुए गंभीर अन्याय को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि वर्षों से वे कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई ठोस राहत नहीं मिली है।

Haseen Mastan Mirza Statement: बचपन में जबरन शादी का आरोप

हसीन मस्तान का दावा है कि साल 1996 में, जब उनकी उम्र सिर्फ 12 साल थी, तब उनकी उम्र गलत बताकर उनकी जबरन शादी करा दी गई। यह शादी उनके मामा के बेटे नासिर हुसैन से कराई गई थी। हसीन के अनुसार, शादी के बाद उनके साथ शारीरिक और मानसिक रूप से अत्याचार हुआ। उन्होंने कहा कि उस समय वे बहुत छोटी थीं और अपने अधिकारों के बारे में कुछ भी नहीं जानती थीं।

Haseen Mastan Mirza Statement (Image- Social Media)

Haseen Mastan Mirza Statement (Image- Social Media)

Haseen Mastan Mirza News: शोषण और हिंसा की पीड़ा

हसीन ने बताया कि शादी के बाद उन्हें लंबे समय तक मारपीट और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। उनका कहना है कि इस हिंसा के कारण उन्हें गहरा नुकसान पहुंचा। बाद में उन्हें घर से निकाल दिया गया और बेसहारा छोड़ दिया गया। हसीन का आरोप है कि नासिर हुसैन ने उनकी पहचान छिपाकर पारिवारिक संपत्ति पर भी कब्जा कर लिया।

संपत्ति विवाद और आर्थिक संघर्ष

हसीन के मुताबिक, नासिर हुसैन पहले भी कई शादियां कर चुका था और फिलहाल हैदराबाद में रहता है। उन्होंने कहा कि उनके पास उस समय केस लड़ने के लिए पैसे नहीं थे। अब वे कर्ज लेकर हाईकोर्ट में अपील कर रही हैं ताकि मामले की दोबारा सुनवाई हो सके। हसीन ने बताया कि उनके पास कोई नौकरी नहीं है, फिर भी वे इंसाफ के लिए संघर्ष कर रही हैं।

Haseen Mastan Mirza Statement (Image- Social Media)

Haseen Mastan Mirza Statement (Image- Social Media)

सरकार से कड़े कानूनों की मांग

हसीन मस्तान ने सरकार से अपील की है कि यौन अपराधों और बाल विवाह जैसे मामलों में कानून को और सख्त बनाया जाए। उनका कहना है कि अगर कानून सख्त होंगे, तो अपराध करने वालों में डर रहेगा और पीड़ितों को समय पर न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि समाज में बच्चों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

योगी सरकार और तीन तलाक कानून पर राय

हसीन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि अगर महाराष्ट्र में भी ऐसी सख्ती होती, तो उन्हें जल्दी इंसाफ मिल सकता था। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लाए गए तीन तलाक कानून की भी सराहना की और कहा कि इससे मुस्लिम महिलाओं को सुरक्षा और अधिकार मिले हैं।

Haseen Mastan Mirza Statement (Image- Social Media)

Haseen Mastan Mirza Statement (Image- Social Media)

पहचान को लेकर उठे सवालों पर जवाब

अपनी पहचान पर उठ रहे सवालों पर हसीन ने साफ कहा कि वे अकेले ही अपनी लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस से उन्हें अपेक्षित मदद नहीं मिली। हसीन ने मीडिया से अनुरोध किया कि उनके मामले को उनके पिता हाजी मस्तान के अतीत से न जोड़ा जाए, क्योंकि ये घटनाएं उनके पिता के निधन के बाद हुईं।

इंसाफ की उम्मीद

हसीन मस्तान का कहना है कि वे सिर्फ न्याय चाहती हैं, ताकि उनके साथ हुए अन्याय को सही ठहराया जा सके। उनका मानना है कि अगर उनकी आवाज सुनी गई, तो इससे कई और पीड़ितों को भी हिम्मत मिलेगी और समाज में बदलाव आएगा।

यह भी पढ़ें: मुंबई में भी जहरीली हुई हवा, खराब एयर क्वालिटी को लेकर बॉम्बे HC ने BMC को लगाई फटकार, कहा…

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।