तमिलनाडु के कई इलाकों में में भारी बारिश के बाद बाढ़ की चेतावनी जारी की है लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। अधिकारियों ने तिरुवल्लुर जिले में कोसस्थलैयार नदी के तट के करीब रहने वाले लोगों के लिए रविवार को प्रारंभिक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। यहां के निकट पूंडी जलाशय लगभग अपनी अधिकत्म क्षमता तक पहुंच गया है।विभाग का कहना है कि पूंडी और सत्यमूर्ति सागर जलाशय, जो चेन्नई के लिए मुख्य पेयजल स्रोत है, वे खतरे के निशान से ऊपर तक पहुंच सकते है।
बढ़ते जल स्तर के साथ, जलाशय ने रविवार को दोपहर 2 बजे से अधिशेष पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। विभाग ने तिरुवल्लुर जिले के प्रशासन को पहले ही मनाली और एन्नोर में रहने वाले लोगों सहित कोसाथालियार नदी के किनारे के करीब रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर स्थानांतरित होने को कह दिया गया है।
विभाग के एक बयान के अनुसार, पूंडी बांध का भंडारण स्तर 35 फीट है और पानी के 34 फीट की ऊंचाई को छूने की उम्मीद है।
रविवार को जलस्तर पहले ही 33.95 फीट तक पहुंच चुका है और अगर लगातार बारिश के कारण प्रवाह में और वृद्धि हो रही है, जिससे चरणों में और पानी छोड़ा जाएगा।
आईएमडी ने रविवार और सोमवार के लिए चेन्नई और कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर जिलों सहित उपनगरों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की।


Download Android App
Download iOS App



