Hemant Soren ED: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। इसी बीच हेमंत सोरेन ने एसटी-एससी थाना में ED के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Highlights:
- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है
- हेमंत सोरेन ने एसटी-एससी थाना में ED के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई
- पूरे शहर में 2000 जवानों की तैनाती
पूरे शहर में 2000 जवानों की तैनाती
कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने आज रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री आवास और राजभवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, पूरे शहर में 2000 जवानों की तैनाती भी कर दी गई है।
हेमंत सोरेन अचानक क्यों हुए अंडरग्राउंड
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को इस केस में तब नाटकीय मोड़ देखने को मिला, जब सीएम हेमंत सोरेन अचानक से अंडरग्राउंड हो गए। इसके बाद उनकी तलाशी शुरू हो गई। लेकिन, शाम होते-होते सीएम को अपने विधायकों के साथ रांची ने बैठक करते हुए देखा गया। इस दौरान बीजेपी के एक नेता ने तो गुमशुदा का पोस्टर तक भी लगा दिया।


Download Android App
Download iOS App




