Munawar Faruqui Mobbed : बिग बॉस सीजन 17 का खिताब अपने नाम कर चुके कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी हर घर का जाना माना नाम बन चुके हैं । शो में किसी ने उनकी जर्नी को सराहा तो किसी ने ट्रोल किया। बहरहाल जैसे तैसे कॉमेडियन ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इसी बीच मुनव्वर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह भीड़ से घिरे हुए नजर आ रहे हैं।

Munawar Faruqui Mobbed : ‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारुकी को लेकर लोगों अलग दीवानगी बानी हुई है। ट्रॉफी जीतकर आए मुनव्वर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे ही कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें मुनव्वर को लेकर लोगों की दीवानगी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में एक वीडियो और सामने आया है, जिसमें बांद्रा के एक रेस्ट्रॉन्ट से निकलते हुए मुनव्वर बुरी तरह से भीड़ से घिर गए।
View this post on Instagram
मुन्नवर फारुकी की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। न सिर्फ सोशल मीडिया पर बल्कि असल जिंदगी में भी उनके चाहने वाले बड़ी संख्या में हैं। इसका एक नमूना तब देखने को मिला , जब वह ट्रॉफी जीतकर डोंगरी पहुंचे थे। अब मुंबई से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें देखते ही क्रेजी जनता ने उन्हें घेर लिया। मुनव्वर भीड़ में इतनी बुरी तरह फंस गए कि वह गिर पड़े।
View this post on Instagram
बांद्रा में एक रेस्ट्रॉन्ट में डिनर करने पहुंचे मुनव्वर को शायद ही इस बात का अंदाज हो कि बाहर भीड़ उनका इंतजार कर रही है। वह जैसे ही रेस्ट्रॉन्ट से बाहर निकले, भारी संख्या में लोगों ने उन्हें घेर लिया। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि मुनव्वर खुद को बचा नहीं पाए और गिर गए। उन्हें सिक्योरिटी गार्ड्स ने उठाया और किसी तरह कार तक पहुंचाया। धक्का-मुक्की के बीच फंसे मुनव्वर का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
बता दें कि ‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारुकी को ट्रॉफी के अलावा 50 लाख की प्राइज मनी भी मिली। साथ ही हुंडई क्रेटा भी दी गई। मुनव्वर का कॉम्पटीशन टीवी एक्टर अभिषेक कुमार से था, जो कि उनके साथ टॉप 2 में शामिल थे। दोनों को मिलने वाले वोट्स में अंतर भी ज्यादा नहीं था।


Download Android App
Download iOS App



