केरल में जिस तरह से टीकाकरण की धीमी प्रक्रिया चल रही है, उस पर कड़ा रुख अपनाते हुए केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र से यह स्पष्ट करने को कहा कि राज्य को आवश्यक मात्रा में वैक्सीन आखिर कब मिलेगी। मामले को अब सुनवाई के लिए अगले शुक्रवार को निर्धारित किया गया है, जब केंद्र को स्पष्टीकरण देना होगा।
कोर्ट ने केंद्र के वकील से कहा कि राज्य में स्थिति बहुत गंभीर है और अगर मौजूदा गति से टीकाकरण होता है, तो राज्य में सभी को टीका लगने में दो साल लगेंगे। केरल में लोगों के टीकाकरण के आंकड़ों के मुताबिक, यहां अब तक 19,51,126 लोगों को दोनों डोज मिल चुकी हैं, जबकि 62,72,095 लोगों को एक डोज मिल चुकी है।
राज्य में अब तक 16 लाख से अधिक लोग कोविड से ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को 39,955 नए मामलों के सामने आने के बाद यहां वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 4,38,913 है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 27 प्रतिशत से अधिक बना हुआ है। गुरुवार से निजी क्षेत्र की कंपनियों जैसे सिंथाइट और वी-गार्ड ने अपने कर्मचारियों और परिवारों के लिए वैक्सीन आवश्यकताओं को पूरा कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



