छत्तीसगढ़ में इस महीने पांच नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्री नक्सल समस्या के समाधान के लिए चर्चा करेंगे। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री भी हिस्सा ले सकते हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां स्वामी विवेकानंद विमानतल में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि नक्सल समस्या के समाधान के लिए संभवत: 28 जनवरी को उच्च स्तरीय बैठक होगी जिसमें पांच राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री भी शामिल हो सकते हैं। यह बैठक राजधानी रायपुर में होगी।
बघेल ने इस दौरान कहा कि राज्य में नक्सली घटनाओं में 40 फीसदी की कमी आई है और नक्सली घटनाओं में आम नागरिक मारे जाते थे उसमें करीब 50 फीसदी की कमी आई है और वहीं हमारे जवान हताहत होते थे उसमें 60 फीसदी की कमी आई है। पैरामीटर में काफी सुधार हुआ है और हम चाहते हैं कि इसमें और तेजी आए ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान बड़े नक्सली हथियारों के साथ पकड़े गए हैं। पुलिस को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नक्सल मामलों में रणनीति विश्वास, विकास और सुरक्षा की है।


Download Android App
Download iOS App



