कर्नाटक हिजाब विवाद को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता मुकर्रम खान को हैदराबाद पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। हिजाब विवाद पर विरोध प्रदर्शन के दौरान खान ने भड़काऊ बयान दिया था, जो वायरल हो गया था। वीडियो में, उन्होंने कहा था कि जो लोग हिजाब पहनने वाले छात्रों का विरोध करेंगे, उन्हें ‘टुकड़ों में काट दिया जाएगा’ और सरकार से हिजाब पहनने वाले छात्रों को सेदाम शहर में कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति देने का आग्रह किया था।
16 फरवरी को सेदाम थाने में मामला दर्ज कराया गया
उसके खिलाफ 16 फरवरी को सेदाम थाने में मामला दर्ज कराया गया था। जैसे ही मामला दर्ज किया गया, खान छिप गया था और कलबुर्गी जिला न्यायालय में जमानत याचिका दायर की। पुलिस ने उसे हैदराबाद में गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उसकी तबीयत खराब होने के कारण उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हिंदू संगठनों ने आरोपी के बयानों की निंदा की और उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।
हिजाब, नकाब और बुर्का मुस्लिम महिलाओं के परिधान
अब इसमें तो कोई दो राय नहीं कि हिजाब, नकाब और बुर्का मुस्लिम महिलाओं के परिधान हैं लेकिन ध्यान देनेवाली बात ये भी है कि अलग अलग देशों में इन्हे पहनने को लेकर अलग अलग नियम भी हैं। सऊदी अरब में महिलाएं अबाया नाम की ढीली ढाली पोशाक पहनती हैं। इसे हिजाब,नकाब या बुर्के के साथ पहनना जरूरी है। ईरान में महिलाओं के पोशाक को लेकर नियम काफी सख्त है। यहां 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद से ही हिजाब पहनना जरूरी है।महिलाओं को पब्लिक प्लेसेस पर ढीले-ढाले कपड़े पहनने और सिर और गर्दन ढकने का आदेश है। हालांकि पाकिस्तान और इंडोनेशिया में महिलाओं को बुर्का या हिजाब पहनने की बाध्यता नहीं है..हिजाब पहनना है या नहीं..ये महिलाएं खुद तय करती हैं। लेकिन कुछ ऐसे देश भी हैं जहां बुर्का पहनना पूरी तरह बैन है..इसमें फ्रांस, चीन, डेनमार्क, जर्मनी, श्रीलंका, बेल्जियम, कैमरून और इटली जैसे देश शामिल हैं।

Download Android App
Download iOS App