देश में आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस के मामलों में कमी आई है। देश में कोरोना का लगातार बढ़ता प्रभाव कुछ थमता नजर आ रहा है, इसी बीच में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर जानकारी शेयर की। कुछ दिन पहले संक्रमित के संपर्क में आने के बाद मुख्यमंत्री होम क्वारंटीन थे। अभी लक्षण दिखने पर कोरोना टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जयराम ठाकुर ने अपने ट्वीट में लिखा कि कुछ दिन पहले किसी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण मैं बीते एक सप्ताह से अपने आवास पर क्वारंटीन था, गत दो दिनों से कोरोना के कुछ लक्षण आने के कारण आज कोरोना टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट अभी पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर अपने सरकारी आवास में ही आइसोलेट हूं।

जानकारी के लिए बता दें कि जयराम ठाकुर के अलावा कर्नाटक समकक्ष बी एस येदियुरप्पा और हरियाणा के सीएम एम एल खट्टर ने महामारी शुरू होने से पहले पॉजिटिव परीक्षण किया है। अरुणाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू ने भी पिछले महीने कोरोना का पॉजिटिव परीक्षण किया लेकिन बाद में दुबारा परीक्षण करने पर वह नेगेटिव निकले।


Download Android App
Download iOS App



