केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के बिलासपुर में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस (Congress) पर ज़ोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 60 साल के शासन की तुलना हमारे 5 साल के शासन का अधिक महत्व होगा।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, कांग्रेस के 60 साल के शासन की तुलना हमारे 5 साल के शासन से करें, और आप देखेंगे कि हमारे 5 साल के शासन का अधिक महत्व होगा। उन्होंने केवल विकास को रोका है जबकि हम राज्य में विकास लाए हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर की जनता का क्या कसूर था कि 2014 में AIIMS मंजूर हुआ और 2018 तक कांग्रेस सरकार पूरी ज़मीन नहीं कर पाई। क्या बिलासपुर में 4 साल तक ज़मीन नहीं मिल पाई…कांग्रेस ने केवल रुकवाने का काम किया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण मिलेगा। ये महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया जा रहा है। हम 8 लाख से ज्यादा रोज़गार सृजन करेंगे। बीजेपी महिलाओं के लिए अलग से संकल्प पत्र लेकर आई है। गर्भवती महिलाओं के 25,000 रुपए हो या 6 से 12 कक्षा तक की बच्चियों के लिए साइकिल हो। उन्होंने कहा कि हम गरीब की बेटी की शादी पर 51,000 रुपए देने के लिए काम कर रहे हैं। इसके साथ ही गरीब महिलाओं को साल में 3 गैस सिलेंडर दिए मुफ्त जायेंगे।
AAP-कांग्रेस के नेताओं को अपशब्द बोलने की आदत
कर्नाटक के कांग्रेस नेता सतीश जरकीहोली के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और APP के नेताओं को हिंदुओं को नीचा दिखाने, अपशब्द बोलने की आदत है। चुनाव के समय इनको जनेऊ और भगवान याद आते हैं, बाकी समय कांग्रेस और APP पार्टी के लोग देवी देवताओं को गालियां निकालते है।


Download Android App
Download iOS App



