हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भयंकर हादसा, भूस्खलन से बस पर गिरा पत्थर, अब तक 15 की मौत

Summary :

Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। भल्लू ब्रिज के पास भारी भूस्खलन हुआ, जिसमें एक बस मलबे के नीचे दब गई। हादसा इतना भयंकर था कि अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू कर दिया गया। राहत कार्य लगातार जारी है और मलबा हटाने के लिए मशीनों की मदद ली जा रही है। बचाव दल फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रहा…

Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। भल्लू ब्रिज के पास भारी भूस्खलन हुआ, जिसमें एक बस मलबे के नीचे दब गई। हादसा इतना भयंकर था कि अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू कर दिया गया। राहत कार्य लगातार जारी है और मलबा हटाने के लिए मशीनों की मदद ली जा रही है। बचाव दल फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रहा है।

Himachal Pradesh Landslide: बस में कितने यात्री थे, अभी तक जानकारी नहीं

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बस में कुल कितने लोग सवार थे। हादसे के समय बस में कई यात्री मौजूद थे, लेकिन सटीक आंकड़ा प्रशासन द्वारा अभी साझा नहीं किया गया है।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में प्रशासन की मदद कर रहे हैं। लोग मलबा हटाने, घायलों की सहायता करने और आवश्यक सामान पहुंचाने में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

Himachal Pradesh Landslide
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भयंकर हादसा, Photo ( social media)

Himachal Pradesh Landslide News: रातभर चलेगा राहत कार्य

अधिकारियों के अनुसार, राहत और बचाव कार्य रातभर जारी रहेगा। कोशिश की जा रही है कि जितनी जल्दी हो सके, मलबे के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला जाए और घायलों को समय पर इलाज मिल सके।

Landslide News: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया शोक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर जरूरी मदद दी जाएगी। उन्होंने प्रशासन को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Himachal Pradesh Landslide
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भयंकर हादसा, Himachal Pradesh Landslide, Photo( social media)

मुख्यमंत्री कर रहे स्थिति की निगरानी

मुख्यमंत्री शिमला से पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं। वे लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जाए और उनके इलाज की उचित व्यवस्था हो।

यह भी पढ़ें: West Bengal: दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, 17 की मौत, PM ने जताया दुख

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।