हिमाचल सरकार की अनोखी पहल, राजस्व लोक अदालतों से 4.33 लाख मामलों का हुआ समाधान

Summary :

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेशवासियों की सुविधा के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य लोगों के लंबे समय से अटके हुए राजस्व मामलों का जल्द और आसान समाधान करना है। इसके तहत राज्य में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन शुरू किया गया, जो अब तक लाखों लोगों को राहत दे चुकी है। Himachal Pradesh News: राजस्व लोक अदालतों की शुरुआत और सफलता प्रदेश सरकार ने 30 अक्टूबर 2023 से इस पहल की शुरुआत की थी। इसके अंतर्गत हर महीने के अंतिम दो दिन तहसील और उप-तहसील…

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेशवासियों की सुविधा के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य लोगों के लंबे समय से अटके हुए राजस्व मामलों का जल्द और आसान समाधान करना है। इसके तहत राज्य में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन शुरू किया गया, जो अब तक लाखों लोगों को राहत दे चुकी है।

Himachal Pradesh News: राजस्व लोक अदालतों की शुरुआत और सफलता

प्रदेश सरकार ने 30 अक्टूबर 2023 से इस पहल की शुरुआत की थी। इसके अंतर्गत हर महीने के अंतिम दो दिन तहसील और उप-तहसील स्तर पर विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। इन अदालतों में लोगों के जमीन से जुड़े विभिन्न मामलों का तुरंत निपटारा किया जाता है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2023 से अगस्त 2025 के बीच 4,33,242 से अधिक राजस्व मामलों को सुलझाया गया है। इनमें शामिल हैं:

  • इंतकाल के मामले: 3,60,105
  • तकसीम (बंटवारे) के मामले: 22,592
  • निशानदेही (सीमांकन) के मामले: 39,835
  • रिकॉर्ड सुधार के मामले: 10,710
Himachal Pradesh News
Himachal Pradesh News

Revenue Lok Adalat: जनता को मिली बड़ी राहत

इस पहल से लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ी। अब वे अपने नजदीकी तहसील या उप-तहसील में जाकर अपने मामले हल करवा सकते हैं। इससे समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, यह पहली बार है जब किसी राज्य ने इतने बड़े स्तर पर मिशन मोड में राजस्व मामलों को सुलझाने की दिशा में कदम उठाया है। इस प्रणाली को जनता का अच्छा सहयोग मिल रहा है और लोग बढ़-चढ़कर इसका लाभ उठा रहे हैं।

Himachal Pradesh News
Himachal Pradesh News

CM Sukhu News: सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और सरलता

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सुशासन ही एक अच्छे प्रशासन की बुनियाद होता है। सरकार का लक्ष्य है कि लोगों को सरकारी सेवाएं उनके घर के पास ही मिलें और वे बिना किसी परेशानी के अपने मामलों का समाधान पा सकें। इसके लिए सरकार ने राजस्व विभाग में कई सुधार भी किए हैं ताकि कार्यप्रणाली ज्यादा सरल, पारदर्शी और प्रभावी बन सके। इससे आम जनता को बेहतर सेवाएं और सुविधाएं मिलने लगी हैं।

रिपोर्ट: विक्रांत सूद

यह भी पढ़ें: CM सुक्खू से लंदन में मिली IOC यूके की टीम, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।