Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय स्तर पर चमका DDT&G का नाम, CM सुक्खू ने दी ढेरों शुभकामनाएं

Summary :

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस विभाग (DDT&G) को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है। यह सम्मान नई दिल्ली में हुए 6वें गवर्नेंस नाउ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन समिट एंड अवॉर्ड्स के दौरान दिया गया। Himachal Pradesh News: ‘हिम परिवार’ पहल की हुई सराहना मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की अहम डिजिटल पहल ‘हिम परिवार’ को प्रशासन को मजबूत बनाने और लोगों तक सरकारी सेवाएं बेहतर तरीके से पहुंचाने के लिए सराहा गया है। इस योजना के जरिए परिवार आधारित एक बड़ा डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया गया है, जिससे…

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस विभाग (DDT&G) को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है। यह सम्मान नई दिल्ली में हुए 6वें गवर्नेंस नाउ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन समिट एंड अवॉर्ड्स के दौरान दिया गया।

Himachal Pradesh News: ‘हिम परिवार’ पहल की हुई सराहना

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की अहम डिजिटल पहल ‘हिम परिवार’ को प्रशासन को मजबूत बनाने और लोगों तक सरकारी सेवाएं बेहतर तरीके से पहुंचाने के लिए सराहा गया है। इस योजना के जरिए परिवार आधारित एक बड़ा डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया गया है, जिससे सही लाभार्थियों तक योजनाओं का फायदा पहुंचाना आसान हुआ है।

CM Sukhu News: मुख्यमंत्री को सौंपा गया पुरस्कार

यह पुरस्कार हाल ही में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया था, जिसे मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यह पहल राज्य सरकार की पारदर्शी, नागरिक-केंद्रित और आधुनिक तकनीक से जुड़ी सोच को दिखाती है। इससे सरकारी योजनाओं को ज्यादा प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है।

डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने पर जोर

उन्होंने विभाग द्वारा मजबूत डिजिटल ढांचा तैयार करने और लोगों के लिए उपयोगी ऑनलाइन सेवाएं शुरू करने के प्रयासों की सराहना की। साथ ही उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विभाग इसी तरह काम करता रहेगा, जिससे हिमाचल प्रदेश के लोगों को और ज्यादा लाभ मिल सके।

रिपोर्ट: विक्रांत सूद

यह भी पढ़ें: BREAKING: महाराष्ट्र को मिली पहली महिला डिप्टी CM, सुनेत्रा पवार ने ली शपथ

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।